फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तजाईना बजाज ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में बनाया स्थान

Wed, 18 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
तजाईना बजाज
विज्ञापन
फोटो : 07
विज्ञापन

-38 सेकंड में भारतीय संविधान की प्रस्तावना को फ्रेंच में सुना बनाया रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। तजाईना बजाज ने 14 वर्ष की आयु में भारतीय संविधान की प्रस्तावना को 38 सेकंड में फ्रेंच भाषा में सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान बनाया है। इससे पूर्व भी तजाईना बजाज ने 12 वर्ष की आयु में 52 सेकंड में भारतीय दंड संहिता की अधिकतम धाराओं का वाचन कर रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

इसी आयु के दौरान ही तजाईना को विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड नामक संस्था द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके बाद 13 वर्ष की आयु में तजाईना ने कानूनी धाराओं की व्याख्या पर आधारित डिकॉडिंग द लॉज नामक पुस्तक लिखी, जिसका विमोचन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश राजेश बिंदल द्वारा नई दिल्ली में किया गया। शहर के लोगों ने तजाईना को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें