फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती पानी की निकासी के लिए लेवल जांच के लिए शुरू हुआ सर्वे, पहले दिन बाजारों का किया सर्वे

विज्ञापन
अग्रसेन कालोनी में सर्वे करते कंपनी के कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर के बाजारों व रिहायशी कॉलोनियों में बारिश के पानी की निकासी के लिए सर्वे शुरू हो गया है। नगर परिषद द्वारा पंचकूला की एक कंपनी को इसके लिए चुना गया है। ये कंपनी चार दिनों में शहर के बाजारों व कॉलोनियों का सर्वे कर नगर परिषद को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसी सर्वे के अनुसार ही नगर परिषद बारिश में जलभराव की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्रोजेक्ट बनाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को पंचकूला की कंपनी की दो टीमों ने शहर के रिहायशी एरिया व बाजारों में जलभराव के लिए पाइप लाइन डालने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इस सर्वे के लिए दो टीमें जुटी हैं। सर्वेक्षण टीम ने सुबह बाजार खुलने से पहले डॉ. आंबेडकर चौक से लेकर भगत सिंह, फिर घंटा घर चौक, शिव चौक तक बाजार का सर्वे किया गया। इस दौरान देखा गया कि पानी किन-किन एरिया में ठहरता है। ताकि पाइप लाइन डालने पर उस एरिया के पानी की निकासी किस क्षेत्र में की जाए। वहीं दूसरी टीम ने सिविल अस्पताल रोड, आईटीआई रोड, बेगू रोड का सर्वे किया।
दोपहर को अग्रसेन कॉलोनी की गलियों का सर्वे
दोपहर को टीम ने सुरखाब चौंक के पास अग्रसेन कॉलोनी की गलियों का सर्वे किया। शहर की अग्रसेन कॉलोनी में बारिश का पानी सबसे ज्यादा ठहरता है। क्योंकि यह शहर की पुरानी कालोनियों में से है और बारिश में सीवरेज पाइप लाइन से ही बारिश के पानी की निकासी होती है। टीम ने इस कॉलोनी की उन गलियों का लेवल जांचा, जहां पर पानी ठहरता है। ताकि प्रोजेक्ट के तहत जब पाइप लाइन डाली जाए तो उसके लेवल में किसी तरह की दिक्कत न आए। टीम के सुपरवाइजर संदीप अनुसार रेलवे लाइन के पश्विमी क्षेत्र में आने वाले रिहायशी कॉलोनियां व बाजारों में बारिश का पानी जमा हो जाता है। इसलिए इन क्षेत्रों से पानी की निकासी के लिए यह प्रोजेक्ट बनाया गया है। बारिश के पानी को केलनियां या फिर डबवाली रोड से घग्गर नदी में डाला जाएगा। इसलिए केलनिया रोड व डबवाली रोड दोनों का ही लेवल जांचा जाएगा। ताकि जिस दिशा से घग्गर नदी नजदीक हो, उसी क्षेत्र से पाइप लाइन डालन कर पानी घग्गर में डाला जा सकें।
विज्ञापन

सोमवार को देनी है रिपोर्ट
कंपनी ने सोमवार तक शहर के बाजारों व रिहायशी कालोनियों के लेवल की सर्वे रिपोर्ट तैयार करके नगर परिषद सिरसा को सौंपनी है। इसके बाद कंपनी द्वारा प्रोजेक्ट का डिजाइन व ड्राइंग तैयार करके दी जाएगी, ताकि पूरे प्रोजेक्ट पर आने वाली लागत निकाली जा सकें।
10 करोड़ की लागत से पानी निकासी के लिए डाली जा रही है पाइप लाइन
रेलवे लाइन के पूर्व की ओर स्थित हिसार रोड में बारिश के पानी की निकासी के लिए अमृत योजना के तहत करीब दस करोड़ का प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसके लिए आठ किलोमीटर लंबी डाले जाने वाली पाइप लाइन का काम दिल्ली पुल तक पूरा हो गया है। इस प्रोजेक्ट को 31 मार्च 2020 तक पूरा करना है।
विज्ञापन

कोट्स
बारिश के पानी की निकासी के लिए कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही वे अपनी रिपोर्ट सबमिट करवाएंगे।
-श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें