फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार परिणामों से होनहारों के चेहरे खिले, बेटियां आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीएसई की बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित
अच्छे परिणाम पाने वालों बच्चों और अभिभावकों में खुशी की लहर
ओवरऑल अच्छा रिजल्ट आने पर स्कूलों में भी बधाइयों का दौर

कुल विद्यार्थी            लड़के (पास प्रतिशत)                लड़कियां (पास प्रतिशत)        औसत पास प्रतिशत
2260                    1264 (73.5)                        996 (86.24)                            79.12

 पिछले कई दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे बारहवीं के छात्रों के लिए बुधवार का दिन खुशी लेकर आया। बुधवार सुबह से ही सभी बच्चे व अभिभावक सीबीएसई वेबसाइट पर निगाह जमाए हुए थे। जैसे ही वेबसाइट पर रिजल्ट आउट हुआ, सभी ने अपनी सुविधा अनुसार रिजल्ट की जांच की।

 जिलेभर में जहां रिजल्ट में बेटियों ने एक बार फिर से परचम लहराया। जैसे-जैसे परिणाम का पता चलता गया कुछ बच्चों ने अभिभावकों व कुछ बच्चों ने स्कूल में पहुंचकर अध्यापकों संग खुशी मनाई। वैसे तो सीबीएसई ने परिणाम को वेबसाइट पर अपलोड करने का समय सुबह 11 बजे दिया था, मगर रिजल्ट को समय से पहले ही आउट कर दिया गया।
विज्ञापन


 पिछले चार से पांच दिनों से रिजल्ट का इंतजार कर रहे बच्चों व अभिभावकों में असमंजस की स्थिति थी। जैसे ही बुधवार को परिणाम आया अधिकतर बच्चों ने स्कूलों का रुख किया। कुछ विद्यार्थियों ने घर पर ही रिजल्ट जांच कर अभिभावकों संग खुशी मनाई व आशीर्वाद प्राप्त किया।

 शहर के अधिकतर स्कूलों में सुबह से ही रिजल्ट को लेकर उत्सुकता देखने को मिली। सभी स्कूलों में रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपने-अपने स्कूल के टॉप विद्यार्थियों के साथ-साथ अगल-अलग प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूचियां बनाई गई।

प्राचार्य से लेकर पूरा अध्यापक वर्ग सूचियां तैयार करने में व्यस्त देखा गया। सभी स्कूलों में जश्न का माहौल था। दोपहर तक परिणाम की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने के बाद स्कूल प्रबंधन व प्राचार्यों ने बारहवीं के अध्यापक ों को अच्छे परिणामों के लिए बधाइयां दी और इसी तरह मेहनत जारी रखने का संदेश दिया।

जीआरजी स्कूल का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
जीआरजी विद्यालय का सीबीएसई की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के कुल 58 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें विज्ञान संकाय में 23, वाणिज्य संकाय में 22 और कला संकाय में 13 विद्यार्थी थे।  90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 2 विद्यार्थी, 80 प्रतिशत से ऊ पर अंक प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थी और 65 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले 33 विद्यार्थी रहे।

 वाणिज्य संकाय की विंपी ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेडिकल की मणि खुराना ने 91.6 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान और मेडिकल की भूपेंद्र ने 89.2 प्रतिशत लेकर तीसरे स्थान हासिल किया।  विद्यालय की शानदार  सफ लता पर सिरसा एजुकेशन सोसायटी के प्रधान सतनारायण गोयल, उपप्रधान कुमुद रामानंद बंसल, महासचिव नौरंग सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी बठला, स्कूल उपप्रधान आरडी गर्ग, स्कूल सचिव सुरेश गोयल, स्कूल कोषाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता ने स्कूल की प्रधानाचार्या हनीला गर्ग, अध्यापक वर्ग, विद्यार्थियों और अभिभावक वर्ग को हार्दिक बधाई दी।  

डीएवी स्कूल में भी अच्छे परिणाम की खुशी  
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम भी बेहद अच्छा रहा। स्कूल प्राचार्य राजीव उतरेजा ने कहा कि स्कूल के 167 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विज्ञान संकाय में स्कूल के छात्र मानिक दीप ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, वाणिज्य संकाय में स्कूल की छात्रा नोनिका ने 95.8 अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान हासिल किया।

 स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल के नाम रोशन किया। 40 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया। स्कूल के दो छात्र मानिकदीप व मधु ने गणित में 100 में से 100 अंक लेकर स्कूल का गौरव बढ़ाया।

41 विद्यार्थी मेरिट में
महाराजा अग्रसेन स्कूल की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के 41 विद्यार्थी मेरिट में आए हैं। विज्ञान संकाय में देेवेंद्र कुमार ने 455, ईशान गर्ग ने 421, हेमंत गोयल ने 427 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार विज्ञान संकाय में छात्राओं भावना 469, राधिका मित्तल 446।

 इसके अलावा कॉमर्स संकाय में मोनिका व डेजी ने 92.6 प्रतिशत, आशीष गोयल ने 91.6 प्रतिशत, विशाखा गर्ग ने 90.6 प्रतिशत आंचल गोयल ने 90.2 प्रतिशत, रिया गोयल ने 87.4 प्रतिशत अभिनव अरोड़ा एवं शिवम ने 87.2 प्रतिशत पूजा शर्मा ने 85 प्रतिशत, कर्ण बांसल ने 84.6 प्रतिशत, वंशिका 80.6 प्रतिशत, दीपक व विशाल गोयल ने 80 प्रतिशत, मुस्कान ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
 
एनपीएस के शुभम वर्मा ऐलनाबाद में टॉप
ऐलनाबाद। नचिकेतन पब्लिक स्कूल का विद्यार्थी शुभम वर्मा विज्ञान संकाय में 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर ऐलनाबाद क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रहे हैं। विद्यालय निदेशक एलडी जैना व सह निदेशक रणजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि विज्ञान व वाणिज्य संकाय में विद्यालय ने कुल 26 मेरिट हासिल करके ऐलनाबाद उपमंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 विद्यार्थियों व विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक एलडी जैना, चेयरमैन राजेंद्र सिद्धू, सचिव छबीलदास सुथार, सह-निदेशक रणजीत सिंह सिद्धू व प्राचार्य सत्यनारायण पारीक ने इस सफल परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, माता-पिता का सहयोग व अध्यापकों का सही मार्गदर्शन को दिया।

कॉमर्स में पुलकित लढ़ा टॉपर  
शहर के सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियाें ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वाणिज्य व कला वर्ग में ऐलनाबाद टॉप करने का गौरव प्राप्त किया है। 12वीं के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के तीनों वर्गों में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा।

कॉमर्स में पुलकित लढ़ा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऐलनाबाद में प्रथम तथा आर्ट्स में इंद्रजीत सिंह ने 81 प्रतिशत अंक लेकर पूरे ऐलनाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल, शहर व अभिभावकों का नाम रोशन किया है जबकि विज्ञान वर्ग में छात्र दीपक राठी ने भी 94.2 प्रतिशत अंक लेकर शहर में द्वितीय स्थान पर रहने का गौरव प्राप्त किया।

 विद्यालय के कुल 109 विद्यार्थियों में से 104 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 13 बच्चों ने वरियता सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। स्कूल प्रशासक राजकुमार भार्गव ने बताया कि 60 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका राजरानी गोयल ने सफल विद्यार्थियाें को शुभकामनाएं दी।  

एचपीएस स्कूल में खुशी की लहर
डबवाली। एचपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का नॉन मेडिकल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुल 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दो विद्यार्थियों हेतिका एवं अलीशा ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। जबकि पांच ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। कला संकाय में कुल 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


नौ विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे और एक की कंपार्टमेंट रही। कला संकाय के उत्तीर्ण नौ विद्यार्थियों में से हरप्रीत कौर ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। शेष सात ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। मेडिकल में कुल चार में तीन उत्तीर्ण रहे। मयूरी तथा सतविंद्र सिंह ने मेरिट में स्थान बनाया और देवी सिंह उच्च प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रही। कामर्स में कुल 18 में से 7 उत्तीर्ण रहे आठ की कंपार्टमेंट रही और तीन अनुत्तीर्ण रहे।


 : अलीशा गोयल नान मैड़ीकल, 82.4 प्रतिशत
 अंकुर मिढा कामर्स, 71.2 प्रतिशत
: देवी सिंह मेडिकल, 66 प्रतिशत
 : हरप्रीत कौर आर्ट, 78.2 प्रतिशत
: हेतिका नान मैड़ीकल , 87.6 प्रतिशत
 : ज्योति कामर्स , 68 प्रतिशत
 :  मंदीप मेडिकल ,74.0 प्रतिशत
: मयूरी मेडिकल ,78.4 प्रतिशत
 : रेनू आर्ट, 63.6 प्रतिशत
 : सतविन्द मेडिकल, 75 प्रतिशत
 : सोनू आर्ट , 68.8 प्रतिशत
 यतिका कामर्स, 68.4 प्रतिशत
--------------------------------------------------------------------
ऐलनाबाद
 : अमनदीप कौर (88.8 प्रतिशत ) कामर्स
 : शुभप्रीत कौर (85.4 प्रतिशत )
 : नवजोत कौर (85.2 प्रतिशत )
 : गुरमीत कौर (84.8 प्रतिशत )
: मोहित सोनी (82.2 प्रतिशत )
 : घनश्याम (81.8 प्रतिशत )
: वीरपाल (81.6 प्रतिशत )
-----------------------------------------------------------------------
 : शुभम वर्मां (94.4 प्रतिशत ) विज्ञान
 : अमर कंदोई (93.8 प्रतिशत )
: नवदीप झोरड़ (93.8 प्रतिशत )
: चंदन बागड़ी (93.6 प्रतिशत )
: कनिका तायल (93 प्रतिशत )
: अजब सिंह (91.8 प्रतिशत )
 : जैसमीन कौर (89.4 प्रतिशत )


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें