फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखचैन नहर टूटने से कपास व धान की फसलें डूबी

Fri, 14 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
sukhcain - फोटो : Bureau
विज्ञापन
 फरवाईं के पास गुरुवार सुबह सुखचैन नहर टूटने से करीब 100 एकड़ फसलें डूब गईं। पकी हुई फसलें डूबने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब साढे़ छह बजे गांव फरवाईं के पास सुखचैन नहर टूट गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और नहर को बांधने का प्रयास शुरू किया। शाम को किसानों ने नहर को बांध दिया, लेकिन तब तक करीब 100 एकड़ धान व कपास की फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी थीं। किसानों का कहना है कि फसलें पक कर तैयार थीं। उन्होंने डूबी हुई फसल की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें