फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन के लिए चलाया जाएगा प्रदेश व्यापी जन जागरूकता अभियान : सुभाष बराला

विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते सुभाष बराला। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी समुदाय के पक्ष या विपक्ष में नहीं है बल्कि पड़ोसी देशों में हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाईयों को भारत में सम्मान के साथ नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। नागरिकता संशोधन कानून, सीएए से देश के मुस्लिमों को कोई खतरा नहीं है, लेकिन विपक्ष मुस्लिमों को गुमराह करके दंगे भड़काने का काम कर रहा है। सीएए के प्रति फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए भाजपा की ओर से हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शनिवार को सिरसा के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष शरणार्थियों की बजाय घुसपैठियों का समर्थन कर रहा है। देश के मुस्लिमों को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नागरिकता संशोधन एक्ट के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों, कस्बों में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन, जिलास्तरीय जागरूकता रैलियों का आयोजन, समाज के अग्रणी एवं बुद्धिजीवियों के साथ सीधा संवाद तथा आम जनता के बीच नुक्कड़ बैठकों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 5 जनवरी से नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान की शुरूआत की जाएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगना, बलकौर सिंह, राम चंद्र कंबोज, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, रत्न लाल बामणिया, डॉ. वेद बेनीवाल, श्याम बजाज, प्रदीप रातुसरिया, देव कुमार शर्मा, रेणू शर्मा, अमन चोपड़ा, राजबीर गोदारा, रोहताश जांगड़ा, कंवल जीत सिंह चहल, विरेंद्र तिन्ना, पदम जैन व भूपेश मेहता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें