सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज सिरसा में रंगोली सजातीं छात्राएं।
सिरसा। सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज और सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को दीपावली के मद्देनजर दीया बनाओ और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
जनसंपर्क अधिकारी प्राध्यापिका दीपिका व प्राध्यापिका कोमल सोनी ने बताया कि दीया बनाओ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की स्तुतिप्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की मनप्रीत द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की अनीता तृतीय रहीं। इसी तरह रंगोली प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की स्तुति प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की हरमन द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की मनप्रीत तृतीय रहीं।
सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज आफ एजुकेशन में रंगोली में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष की निशा द्वितीय और बीएड प्रथम वर्ष की पूनम तृतीय रहीं। इसी दीया बनाओ प्रतियोगिता में बीएड प्रथम वर्ष की पूनम प्रथम, बीएड प्रथम वर्ष की अमनजोत द्वितीय और बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका दीपशिखा और शेरीन ने निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष ईश कुमार मेहता, प्रबंध निदेशक जगदीश मेहता, कार्यकारी निदेशक डॉ. करुण मेहता ने सभी प्रतिभागी छात्राओं की प्रशंसा कर सफल कार्यक्रम की बधाई दी।