सीडीएलयू में अगले शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को 100 से ज्यादा मेसिव ऑनलाइन कोर्स (मूक) पढ़ने को मिलेंगे। ये कोर्स विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक सिद्ध होंगे। विश्वविद्यालय ने इन कोर्स को लागू करने के लिए मंथन करना शुरू कर दिया। सीडीएलयू के वीसी अजमेर सिंह मलिक भी खुद भी मूक कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार कर चुके हैं।
बता दें कि सीडीएलयू में इस वर्ष नए शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों को कुछ पसंदीदा कोर्स पढ़ने को मिलेंगे। ये मेसिव ऑनलाइन कोर्स होंगे, जो कि यूजीसी द्वारा संचालित किए जाते हैं। विद्यार्थी मूक कोर्स को ऑनलाइन ही पढ़ सकेंगे। यानी की साइंस का विद्यार्थी आर्ट्स का कोर्स भी पढ़ सकेगा। कोर्स करने पर बाकायदा क्रेडिट भी जुड़ेंगे। छात्र यदि मेसिव ऑनलाइन कोर्स चुनेंगे तो विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। इसके टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे और परीक्षा शाखा द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इन कोर्स के संचालन के लिए कुलपति अजमेर सिंह मलिक ने कुछ दिनों पहले मूक कंनीवनर सहित विभागाध्यक्षों की बैठक भी ली थी। खुद वीसी अजमेर सिंह मलिक द्वारा इंट्रोडक्शन टू पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में तैयार किया गया पाठ्यक्रम भी शामिल है। जिसे ऑन लाइन ही विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
यूजीसी द्वारा संचालित किए जाते हैं ये कोर्स
ये मेसिव कोर्स यूजीसी द्वारा संचालित किए जाते हैं। ये कोर्स विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक होते हैं। अभी तक ये कोर्स अंग्रेजी भाषा में ही है। लेकिन जल्द ही 18 भाषाओं में इसका पाठ्यक्रम यूजीसी द्वारा तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय आगमी एकेडमिक कांउसिल की मीटिंग में इन कोर्स को एजेंडे में शामिल करेगा। वहां से पास होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। यदि कोर्स लागू होते हैं नैक द्वारा विश्वविद्यालय का किया जाने वाले मूल्यांकन में रैंकिंग का स्तर सुधरेगा।
कोट
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ये कोर्स बड़े लाभदायक सिद्ध होते हैं। यूजीसी द्वारा ये कोर्स संचालित किए जाते हैं। नए शिक्षा सत्र में इन्हें लागू किया जाएगा।
- प्रोफेसर अजमेर सिंह मलिक, वीसी, सीडीएलयू सिरसा।