फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को दिया मर्सी चांस, जमा करनी होगी 9 हजार रुपये फीस

Fri, 07 Jan 2022 09:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 

सार

विद्यार्थी 21 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। ओड सेमेस्टर के विद्यार्थी जनवरी में तो इवन सेमेस्टर तथा वार्षिक सिस्टम वाले विद्यार्थी मई जून में होने वाली परीक्षाओं के साथ परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने विद्यार्थियों की मांग पर नियमित तथा दूरस्थ शिक्षा मोड के विद्यार्थियों को स्पेशल मर्सी चांस देने का फैसला लिया है। ओड सेमेस्टर के विद्यार्थी जनवरी में होने वाले विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के साथ परीक्षा दे सकेंगे। जबकि इवन सेमेस्टर तथा वार्षिक सिस्टम वाले विद्यार्थी मई जून में होने वाली परीक्षाओं के साथ परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को 9 हजार रुपये फीस जमा करवानी होगी।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार सलार ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश अपनी डिग्री को निर्धारित समय में पूरा नहीं कर पाए या इंप्रूवमेंट नहीं कर पाए उन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पेशल मर्सी चांस प्रदान किया है।

चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम सीबीसीएस लागू होने से पहले का नवीनतम पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों को पढ़ना होगा। प्रो. सलार ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी की डेजरटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट या प्रेक्टिकल पास न होने की वजह से डिग्री पूरी नहीं हो पाई वो विद्यार्थी भी इस स्पेशल मर्सी चांस का फायदा उठा सकेंगे।

21 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन 

प्रो. सलार ने बताया कि जनवरी में आयोजित होने वाली स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 21 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसी प्रकार मई जून में आयोजित होने वाली इवन सेमेस्टर की स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकेगें। डेजरटेशन तथा प्रोजेक्ट रिपोर्ट व प्रायोगिक परीक्षाओं के आवेदन की भी अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें