फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जोधकां में बस रोक दिया धरना

विज्ञापन
जोधकां में रोडवेज बस के आगे धरना देकर बैठ विद्यार्थी । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डिंग मंडी। गांव जोधकां से कॉलेज जाने के लिए सुबह विद्यार्थियों को बस में जगह नहीं मिली तो उन्होंने बस के आगे दरी बिछाकर धरना दे दिया। विद्यार्थियों ने रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज अधिकारियों से फोन पर बात होने के बाद दूसरी बस गांव में पहुंची तो विद्यार्थियों ने धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

बात दें कि जोधकां के लिए सुबह दो बस चलती है। इसमें से एक बस को दो साल पहले बंद कर दिया। विद्यार्थी सुनील, विकास, अभिषेक, प्रिंस, विजय, वंदना, अनीता, प्रियंका, दिव्या, पूजा, ममता रानी, शीला, रेखा, निशा, इंदिरा, लीलावती ने बताया कि गांव जोधकां में करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं हर रोज सिरसा कॉलेज में पढ़ने जाते हैं। सुबह जो बस आती है, उसमें उन्हें जगह नहीं मिलती और उन्हें लटक कर जाना पड़ता है। इसी बाबत में जीएम को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही। इस दौरान गांव के निवर्तमान सरपंच रणधीर गिरी भी मौके पर पहुंचे और विभाग के जीएम से बात कर दूसरी बस भेजने का आग्रह किया। करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरी बस विद्यार्थियों को लेने पहुंची, लेकिन विद्यार्थी नहीं माने और हर रोज एक बस नियमित रूप से भेजने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को समझाया कि बस हमेशा के लिए लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग व जीएम से बात की जाएगी। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने धरना खत्म की दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें