फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : चार पीड़ित मिले, 115 तक पहुंचा आंकड़ा, शहर में फिर होगी फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सोमवार को शहरी क्षेत्र में डेंगू के चार नए मामले मिलने के बाद आंकड़ा 115 तक पहुंच गया। अब स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को शहर में फिर से फॉगिंग करवाने के लिए निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कुल छह लाख 57 हजार घरों में सर्वे किया गया है। इस दौरान लारवा मिलने पर 1600 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। अक्तूबर में विभाग ने 75 हजार घरों का सर्वे किया करवाया। इस दौरान 227 घरों में लारवा मिला है। इस माह स्वास्थ्य विभाग ने 200 लोगों के सैंपल लिए थे। अब तक विभाग की ओर से 756 सैंपल एकत्र किए गए हैं, इनमें से 115 लोगों डेंगू पीड़ित मिल हैं। अभी नागरिक अस्पताल में दो मरीज ही दाखिल हैं।
विज्ञापन

अब तक सिर्फ पीड़ित के घर हो रही थी फॉगिंग
डेंगू के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग नगर परिषद को सूचना देकर मरीज के घर पर फॉगिंग करवा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने शहर में ही फॉगिंग करवाने के लिए नगर परिषद को कहा है। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
प्राइवेट अस्पतालों में अधिक मरीज हो रहे दाखिल
नागरिक अस्पताल में मरीजों को इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30 बेड आरक्षित किए हैं, लेकिन सरकारी के बजाय निजी अस्पतालों में अधिक मरीज दाखिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में अब तक 115 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। लोगों को लगातार जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और घरों में सर्वे भी किया जा रहा है। सोमवार को चार डेंगू के मरीज मिले हैं। उनके घर पर फॉगिंग करवाई गई है। शहर में भी दूसरी बार फॉगिंग करवाई जाएगी। - डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें