फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों ने ग्राम सभा में रखा गांव में लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव

विज्ञापन
सिरसा। गांव गुड़िया खेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचाय
विज्ञापन
सिरसा। गांव गुड़ियाखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के सौजन्य से डिंग डाइट के तत्वावधान में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न समस्याओं गांव में लाइब्रेरी, स्ट्रीट लाइट, गांव गुड़ियाखेड़ा से माधोसिंघाना सड़क को ठीक करने को ग्राम सभा के माध्यम से रखा गया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के ऑब्जर्वर प्रवक्ता जगदीश चंद्र बराच व निर्णायक मंडल में प्रवक्ता हेमराज व प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने इस युवा ग्राम पंचायत का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इस युवा ग्राम पंचायत का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र की जमीनी व्यवस्था, पंचायत की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से परिचित करवाना है। इस युवा ग्राम पंचायत में नौंवीं व 11वीं कक्षा के 50 विद्यार्थी शामिल किए गए। इस अवसर पर गांव के सरपंच मंजू देवी, नाथूसरी कलां विद्यालय के प्राचार्य सतवीर सिंह, पूर्व सरपंच मनीराम पूनिया, मास्टर दलीप गोदारा, हनुमान सांगवान, नानकराम गोदारा, हरि भगत सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत की तर्ज पर विभिन्न भूमिकाएं निभाई

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वास्तविक ग्राम पंचायत की तर्ज पर विभिन्न भूमिकाएं निभाई। इनमें सरपंच, पंच, पंचायत सचिव, नंबरदार चौकीदार, सामाजिक कार्यकर्ता, वह ग्राम सभा के सदस्य और पंचायत से जुड़े अन्य पद दिए गए। इस प्रतियोगिता की तैयारी प्रवक्ता संतलाल व रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य उमेद सिंह ढाका ने आए हुए सभी आगुंतकों का आभार व्यक्त किया व विद्यार्थियों की इस ग्राम पंचायत के कार्य प्रणाली की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें