सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय में शपथ ग्रहण करते हुए स्टाफ सदस्य व छात्राएं। कॉलेज
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं नशा मुक्ति प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में किए गए अमूल्य योगदान को याद किया।
इस उपलक्ष्य में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कहा कि नशा आज के समाज का एक भयंकर कोड बन चुका है, जिसके प्रभाव से पूरी युवा पीढ़ी ग्रस्त है। इसलिए इसके प्रति सभी का जागृत रहना अत्यंत आवश्यक है। सरदार वल्लभभाई पटेल भी पूरी तरह से सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते थे और अपने समय में व्याप्त सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत रहे।
इसके साथ ही साथ वे आज की युवा पीढ़ी के लिए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणास्रोत भी रहे, जिसका मुख्य कारण उनका लोह पुरुष व्यक्तित्व था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देशभक्ति, दृढ़ता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की अखंडता और प्रगति में योगदान दें।
कार्यक्रम में डॉ. प्रीत कौर के साथ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सत्यपाल, डॉ. सतपाल, सहायक प्रोफेसर मुकेश एवं एनएसएस की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं। अंत में डॉ. प्रीत कौर ने सभी स्टाफ व छात्राओं का आभार व्यक्त किया। प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल सैनी ने बताया कि महाविद्यालय में राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।