फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हिंदी पखवाड़े में विद्यार्थियों में भाषा के प्रति बढ़ेगी रुचि, 14 सितंबर तक होंगी स्पर्धाएं

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चत्तरगढ़पट्टी सिरसा।
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों में इस बार हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों में भाषा के प्रति लगाव और दक्षता बढ़ाने के लिए 14 सितंबर तक विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समापन अवसर पर हिंदी दिवस 14 सितंबर को विजेताओं का सम्मान समारोह होगा। भागीदारी को समावेशी बनाने के लिए प्रतियोगिताएं तीन समूहों में विभाजित की गई हैं, ताकि हर आयु-वर्ग के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के अनुरूप हिस्सा ले सकें।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर निबंध लेखन, वाद-विवाद, कविता पाठ, सुलेख और पोस्टर लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं को तीन समूहों में विभाजित किया गया है। समूह - 1 कक्षा पहली से पांचवी, समूह -2 कक्षा छठीं से आठवीं और समूह 3 : कक्षा नौवीं से बारहवीं शामिल हैं। इससे हर कक्षा के विद्यार्थी अपनी योग्यता के अनुसार प्रतिभा दिखा सकेंगे।
शिक्षकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा की समझ बेहतर होगी और अभिव्यक्ति कौशल भी निखरेगा। वहीं विद्यार्थियों को मंच पर बोलने, रचनात्मक लेखन और आत्मविश्वास से अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। हिंदी पखवाड़े का समापन 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर होगा। इसमें प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में शुद्ध और प्रभावी हिंदी का विकास करना उद्देश्य
हिंदी पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थी हिंदी को शुद्ध और प्रभावी रूप से लिखना और बोलना सीखें। इसके साथ ही उनमें साहित्य, व्याकरण और रचनात्मक लेखन के प्रति रुचि भी बढ़ाई जाएगी। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों की हिंदी भाषा की समझ बेहतर होगी, लेखन-पठन की आदत मजबूत होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यालयों में हिंदी-मित्र वातावरण का निर्माण होगा। विद्यालय स्तर पर प्रारंभिक दौर होंगे और अंतिम राउंड हिंदी दिवस से पहले करवाया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को समय-सीमा और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।


भाषा-शुद्धता और रचनात्मकता पर होगा जोर
प्रतियोगिताओं में विजेताओं का चयन भाषा-शुद्धता, प्रस्तुति, रचनात्मकता और विषय-वस्तु की गहराई के आधार पर किया जाएगा। न्यायपूर्ण निर्णय सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों की समिति बनाई जाएगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


-इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य से जोड़ने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रीय भाषा के प्रति गर्व और सम्मान की भावना भी जगाते हैं। 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा चलेगा। इसके तहत विद्यालय कभी भी अपने विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। चमन भारतीय, नोडल अधिकारी हिंदी पखवाड़ा, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें