फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्यार्थियों को शपथ दिलाई

विज्ञापन
ऐलनाबाद । भ्रष्टाचार को रोकने को लेकर शपथ लेते हुए  छात्र व छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी विषय से संबंधित भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त हिंदी, पंजाबी व अंग्रेजी विषय परिषद के संयुक्त संयोजन में बुक रीडिंग और पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है। आज भारत देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जड़े तेजी से फैल रही हैं। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा। भ्रष्टाचार का प्रभाव अत्यंत व्यापक है। जीवन का कोई भी क्षेत्र इसके प्रभाव से मुक्त नहीं है।

उन्होंने बताया कि हम सभी का अपना एक सपना होता है। हर कोई संगीतकार या चिकित्सक नहीं बन सकता है। इसलिए, यदि आप कुछ बनना चाहते हैं या आपके पास कोई क्षमता है, तो आपको दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी और खुद को साबित भी करना होगा। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र सिंह, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें