फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों का भ्रमण दल राखीगढ़ी के लिए रवाना

Sun, 28 Sep 2025 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों से 76 विद्यार्थियों के दल को रवाना करतीं जिला ​शिक्षा अ​धिकारी
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सेवा पखवाड़ा के तहत हेरिटेज भ्रमण करवाया जाएगा। इसके लिए शनिवार को विद्यार्थियों का दल जिला मुख्यालय से रवाना किया गया है। राजकीय विद्यालयों के 76 विद्यार्थियों का चयन कर भ्रमण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए भेजा गया है। ये भ्रमण एक दिवसीय रखा गया है। इसके तहत विद्यार्थियों को विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर राखीगढ़ी घुमाया जाएगा। डाइट प्रवक्ता डाॅ. विनोद भट्टू ने बताया कि विद्यार्थियों को प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को नजदीक से जानने और समझने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इस भ्रमण दल को सिरसा जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस भ्रमण दल में डाइट डिंग से विषय विशेषज्ञ सतपाल सिंह, संदीप कुमार, पवन कुमार, डाॅ. विनोद कुमार, सुख सहायक सज्जन सिंह, राहुल एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों के साथ आए हुए अध्यापकगण राजेंद्र प्रसाद गोदारा, दीपक नेहरा, रामदास, रोहतास कुमार, ममता रानी, गुरप्रीत कौर भी विद्यार्थियों के साथ भ्रमण दल में शामिल रहे।
विज्ञापन



हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत डाइट डिंग, सिरसा के तत्वावधान में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 76 विद्यार्थियों को विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर राखीगढ़ी के लिए हेरिटेज टूर का आयोजन किया जा रहा है। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकों से परे इतिहास को प्रत्यक्ष रूप में समझने का अवसर प्रदान करते हुए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साबित होगा। - चंद्रप्रकाश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक, हेरिटेज टूर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें