फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कक्षा में कॉपी चेक करते समय छात्र ने गणित की शिक्षिका पर चाकू से किया वार

Wed, 12 Jul 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के हिसार रोड पर स्थित खैरपुर स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र ने गणित की शिक्षिका पर चाकू से वार कर दिया। शिक्षिका ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अनिता पत्नी मक्खन लाल सिंगला निवासी हुडा सेक्टर ने बताया कि वह खैरपुर स्थित सरकारी स्कूल में गणित की शिक्षिका है। बुधवार सुबह वह नौ बजे वह 10वीं कक्षा में गणित के दिए गए सवाल के हल को लेकर बच्चों के बेंच पर जाकर उनकी कापियां चेक कर रही थी। जब वह कक्षा के ही एक छात्र के बेंच पर उसकी कॉपी चेक करने के लिए गई, तो उसने कॉपी पर कुछ नहीं लिखा था। जब उसने छात्र से कारण पूछा तो छात्र ने जेब से चाकू निकालकर उस पर वार कर दिया। चाकू उसके हाथ पर लगा है। छात्र ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। हाथ पर चाकू लगने के बाद शिक्षिका ने शोर मचा दिया तो दूसरी कक्षाओं के शिक्षक भी वहां पर आए गए और उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। छात्र मौका मिलते ही वहां से फरार हो गया। पीड़ित शिक्षिका ने मामले की शिकायत अब पुलिस को दी है। पुलिस ने छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें