फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अंबाला-चंडीगढ़ रूट पर 60% घटे यात्री, अंबाला से 30 किमी.दूर गांव ढोल से लौट रहीं बसें, अजमेर अमृतसर रेल रद्द

Tue, 11 Jul 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चंडीगढ़ और अंबाला में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके कारण सिरसा डिपो की बसें अंबाला से करीब 30 किलोमीटर पीछे ढोल गांव से ही लौट रही हैं। इस रूट पर अब यात्रियों की संख्या में 60 फीसदी आई कमी है। दूसरी तरफ रेलवे ने अजमेर अमृतसर रेल को भी रद्द किया है।


सिरसा से हर रोज करीब 300 से 400 यात्री चंडीगढ़ में बसों के सहारे पहुंचते हैं। चंडीगढ़ में बाढ़ के कारण रूट को बंद किया गया है। मंगलवार सुबह सिरसा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई आठ बसें ढोल गांव में ही यात्रियों को छोड़कर लौट आई है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बसें आगे न भेजने संबंधी उपायुक्त ने डिपो अधिकारियों को पत्र भेजा है, ताकि कोई भी चालक परिचालक यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उसे आगे न बढ़ सके। अन्य स्थानों पर अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

सप्ताह में एक दिन चलती है अजमेर अमृतसर ट्रेन
सिरसा से अजमेर जाने और अमृतसर जाने के लिए साप्ताहिक रेल का संचालन होता है। रेल हर शुक्रवार को सिरसा रेलवे स्टेशन से अमृतसर के लिए रवाना होती है। पंजाब के कई क्षेत्रों में स्थिति खराब होने के कारण इस रेल को रद्द कर दिया गया है। इसके कारण यात्रियों को भी कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन


वर्जन
अंबाला और चंडीगढ़ में बाढ़ के कारण बसों को गांव ढोल से ही वापस बुलाया जा रहा है। इसके कारण यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है। - सुधीर कुमार, बस स्टैंड इंचार्ज, सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें