फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हड़ताल छठे दिन भी जारी, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

Tue, 11 Aug 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली शहर में फैली गंदगी। 
विज्ञापन
डबवाली। नगर परिषद डबवाली के सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। मंगलवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को समर्थन दिया।
यूनियन के प्रधान सोहनलाल भारुखेड़ा सहित अन्य पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में उनके साथ धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। सफाई कर्मचारियों के पूर्व प्रधान सूरज कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि राज्य संघ के निर्देशानुसार हड़ताल अब 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी दी गई है।
सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से आमजन परेशान
हड़ताल का सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने के कारण मुख्य बाजारों के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्रों में भी कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। जगह-जगह गंदगी जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और बरसात के मौसम में संक्रमण तथा बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करवाकर शहर की सफाई व्यवस्था बहाल करवाने की मांग की है। वहीं धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट हैं और राज्य संघ के निर्देशानुसार आगामी रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें