फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लुदेसर मार्ग पर 20 किलोमीटर की दूरी में 58 लाख रुपये से लगेंगी स्ट्रीट लाइट्स, टेंडर जारी

विज्ञापन
निर्माणाधीन लुदेसर-भादरा मार्ग।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा को राजस्थान से जोड़ने वाले लुदेसर मार्ग के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। अब इस 20 किलोमीटर के मार्ग पर स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिसिटी विंग ने 58 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। यह टेंडर 21 अक्तूबर को खोला जाएगा।

इस मार्ग पर प्रतिदिन 10 से 20 हजार वाहनों की आवाजाही होती है। राजस्थान के चूरू, झुंझनू, सीकर जाने के लिए लोग इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। पीलीमंदोरी से लुदेसर तक 20.50 किलोमीटर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। अब यहां पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। इसके लिए 58.05 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां पर स्ट्रीट लाइटों का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






हिसार के लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल विंग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह टेंडर 21 अक्तूबर को खोला जाएगा। इसके बाद जहां तक सड़क का निर्माण हुआ है, वहां तक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी। फिलहाल इस सड़क का निर्माण पीलीमंदोरी से नहराणा गांव तक ही हुआ है और यह लुदेसर तक बनाया जाएगा। - परमेश जांगड़ा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, इलेक्ट्रिसिटी विंग, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें