फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डीएपी के लिए मारामारी, किसानों को पुलिस पहरे में बांटे गए टोकन

Thu, 17 Oct 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में सरसों की बिजाई का सीजन चल रहा है। किसान शहर में डीएपी खाद के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन इनको केंद्र के बाहर लाइन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

डीएपी खाद के लिए बुधवार को दिनभर मारामारी रही। कृषि विभाग की ओर से सिरसा की अनाजमंडी में दो ही दुकानों पर डीएपी का वितरण किया गया। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के पहरे में किसानों को टोकन बांटे गए।
विज्ञापन


बुधवार को जिले के अलग-अलग गांवों से आए किसान सुबह चार बजे ही अनाजमंडी में बनाए गए खाद वितरण केंद्रों के बाहर लाइन में लग गए। टोकन कटवाने के लिए किसानों को घंटों लाइनों में इंतजार करना पड़ा। कई किसानों को तो खाद मिली। कई किसानों को तो टोकन ही नहीं मिले और उन्हें खाली लौटना पड़ा।

वहीं व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र पर पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई। पुलिस कर्मचारी समय-समय पर लाइनों में लगे किसानों को शांति बनाए रखने के लिए समझाते रहे।

अब पांच की जगह दिए जा रहे 4 बैग : खाद को लेकर अफरा-तफरी को देखते हुए जहां पहले किसानों को क्रेडिट कार्ड पर पांच बैग दिए जा रहे थे, उनको अब 4 कर दिया गया है। कृषि विभाग के अनुसार, खाद की कमी नहीं है, लेकिन किसान जल्दबाजी कर रहे हैं, जिस कारण यह परेशानी आ रही है।

सुबह से लाइन में लगा हूं, लेकिन अभी तक टोकन नहीं कटे हैं, लगातार दो दिनों से खाद के लिए आ रहा हूं। मंगलवार को भी लाइन में लगने के बाद नंबर नहीं आया। अभी एक बजे चुके हैं, लेकिन नंबर नहीं आया है। हर बार सीजन यह समस्या पैदा होती है। - मोनू, गांव रंधावा, किसान

सरसों की फसल की बिजाई के लिए डीएपी खाद की जरूरत है, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। दो दिनाें से लगातार चक्कर काट रहा हूं। फसल की बिजाई लेट हो रही है, फिर पानी की भी समस्या रहेगी। विभाग को चाहिए की खाद वितरण में उचित व्यवस्था बनाए। -मनिंद्र सिंह, गांव मेल्लकां, किसान।
विज्ञापन



डीएपी खाद को लेकर कोई भी समस्या नहीं है, बस किसानों को संयम से काम लेना चाहिए। किसानों के लिए जिले में मंगलवार को दो हजार एमटी डीएपी पहुंची है। अनाज मंडी में दो सेवा केंद्रों पर खाद का वितरण किया जा रहा है। डीएपी की कोई समस्या नहीं है, सभी को डीएपी मिलेगी। - डाॅ. अमित क्यूसीआई, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें