फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अजब व्यवस्था...पार्काें पर भी लगा दिया प्रॉपर्टी टैक्स

Sun, 20 Jul 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बस स्टैंड के बाहर बनी ग्रीन बेल्ट जिसकी बना दी प्रॉपर्टी आईडी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। प्रॉपर्टी आईडी का सत्यापन करवाने में नगर परिषद की टीमें शहर में कार्यरत है। विशेष स्टाफ भी इस कार्य को लेकर लगाया गया है। दूसरी ओर नगर परिषद के कर्मचारी और अधिकारी अपनी ही प्रॉपर्टियों को आज तक दुरुस्त नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद के पार्कों, चौक और ग्रीन बेल्ट ही प्रॉपर्टी टैक्स बकाया दर्शाया गया है। इतना ही नहीं, इस प्रॉपर्टी का स्वयं सत्यापन भी विभाग अपने स्तर पर नहीं कर पाया है। हैरानी की बात है कि जिन ग्रीन बेल्ट और पार्क को विभाग गोद देता है उन पर भी लाखों रुपये बकाया दिखाया गया है।



प्रॉपर्टी आईडी सत्यापन का कार्य शुरू होने के साथ ही अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सबसे पहले विभाग और सरकारी कार्यालयों की प्रॉपर्टियों को सत्यापित करने का काम किया जाए। इस पर कर्मचारियों ने कितनी गंभीरता दिखाई है यह शहरी स्थानीय निकाय विभाग की साइट पर साफ नजर आता है। चौक-चौराहों तक पर प्रॉपर्टी टैक्स लगा हुआ दर्शाया जा रहा है। ऐसे में पिछले एक साल से प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के कर्मचारी कौन सी प्रॉपर्टियों का सत्यापन कर रहे थे यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें...किस पर कितनी राशि बकाया

जगह राशि (रुपये में)

चौटाला हाउस के सामने वाला पार्क 45,708.12

पुराना एमसी कार्यालय गुरु जंभेश्वर पार्क - 49, 837.86

रेलवे पार्क 18,59720.02

चौधरी देवीलाल टाउन पार्क - 39,979.38

नेशनल कॉलेज के पास त्रिकोना पार्क - 38,500.00

श्री श्याम बगीची - 46,75784.60

अरोड़ावंश धर्मशाला 2000

-



ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स में किसी त्रुटि की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो इसे दुरुस्त करवाया जाएगा।

सुनील रंगा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें