सिरसा। रानियां रोड से सोमवार रात को चोरी हुआ ट्रक बुधवार सुबह दिल्ली पुल के पास सड़क किनारे खड़ा मिला। चोर ट्रक के पिछले टायर व डीजल चुराकर ले गए हैं। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शिकायत में गुरबक्श सिंह निवासी रानियां गेट सिरसा ने बताया कि उसने 9 फरवरी की रात आठ बजे अपना ट्रक रानियां रोड पर खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठाकर उसने देखा तो ट्रक गायब मिला। इसके बाद उसने ट्रक की तलाश शुरू कर दी,लेकिन ट्रक नहीं मिला। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद