फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में सुव्यवस्था, पारदर्शिता और परस्पर समन्वय की दिशा में उठाएं कदम : सतीश

विज्ञापन
डबवाली। मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा धान की जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
डबवाली। मार्केट कमेटी डबवाली के चेयरमैन सतीश जग्गा ने गांव लोहगढ़, अबूबशहर, जंडवाला बिश्नोइयां, कालुआना और मौजगढ़ स्थित ग्रामीण धान खरीद केंद्रों का बुधवार को निरीक्षण किया। खरीद केंद्रों पर उपस्थित किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से संवाद के दौरान उन्होंने उनके अनुभवों और सुझावों को सुना।
विज्ञापन


मंडियों में बोली, खरीद और लोडिंग की सुव्यवस्थित और पारदर्शी प्रक्रिया से सभी संतुष्ट नजर आए। कर्मचारियों की कमी, जंडवाला केंद्र में प्रीमिक्स लेयर और लोहगढ़ केंद्र में शौचालय स्वच्छता से जुड़े सुझावों को उन्होंने संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्वीकार किया। साथ ही, एक केंद्र पर दूसरे राज्य का धान बिकने की शिकायत भी सामने आई।





चेयरमैन सतीश जग्गा ने कहा कि सभी सुझावों और शिकायतों की गंभीरता से समीक्षा कर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने तुरंत प्रशासन से संपर्क कर अन्य विभागों से डेप्यूटेशन पर कर्मचारियों का प्रबंध किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की हर मंडी में ऐसा माहौल बने जहां किसान, आढ़ती, मजदूर व कर्मचारी आपसी सम्मान, सहजता और समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन


उनके निरीक्षण से धीरे-धीरे मंडियों की व्यवस्था न केवल सुदृढ़ हो रही है। प्रशासन, किसान, मजदूर और व्यापार जगत के बीच समन्वय और सहयोग की नई ऊर्जा भी प्रवाहित हो रही है। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव सुनील कुमार, सुपरवाइजर महावीर डूडी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, जसवंत जाखड़, पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र लोहगढ़, पार्षद कृष्ण कामरा, एडवोकेट विकास शर्मा, शुभम लूना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें