फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे से दूर रह खेलों को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा

Sat, 01 Aug 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग ने स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों के 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सैकड़ों छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले रहे हैं। ये प्रतियोगिताएं 20 अगस्त तक चलेंगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बताया। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। टीम भावना को बढ़ावा देना भी एक प्रमुख उद्देश्य है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं का चयन किया जा रहा है। खिलाड़ियों में इन प्रतियोगिताओं को लेकर विशेष उत्साह है। कुल 32 खेलों का आयोजन हो रहा है। इनमें बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, फेंसिंग, टेनिस, हॉकी, क्रिकेट, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कुश्ती और फुटबॉल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें