फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्टेट विजिलेंस ने खंगाला प्रोजेक्ट का रिकॉर्ड

Sat, 19 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
स्टेट विजिलेंस के अ​धिकारी नगर परिषद के एक्सईएन कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर में अमृत योजना के अंतर्गत बरसाती प्रोजेक्ट वर्ष 2023 से विवादों में चल रहे हैं। फेज वन का काम दो साल पहले पूरा हो चुका है और फेज टू का काम जारी है।
लगातार हो रहीं शिकायतों की जांच के लिए पंचकूला स्टेट विजिलेंस की टीम इकबाल सैनी के नेतृत्व में सिरसा पहुंची और दोनों प्रोजेक्टों से जुड़े अधिकारियों से विस्तृत बात की।
विज्ञापन

जेई से लेकर एक्सईएन सभी से साढ़े चार घंटे तक डिटेल रिपोर्ट, एमबी, बिल्डिंग डिटेल सहित अन्य दस्तावेज लिए और फील्ड में मौजूदा काम को जांचा। वीरवार शाम को ही स्टेट विजिलेंस की टीम सिरसा पहुंच गई थी और उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकेदार, कर्मचारी और अधिकारियों को मौजूद रहने के निर्देश जारी कर दिए गए थे।
इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे से नगर परिषद कार्यालय में जांच शुरू की गई है। यह पहला मौका नहीं है जब स्टेट विजिलेंस की टीम ने सिरसा में अपनी दस्तक दी है। इससे पहले भी ऑटो मार्केट के विकास कार्यों की जांच में स्टेट विजिलेंस आ चुकी है।
विज्ञापन

फेज वन का काम पूरा हुए दो साल से ज्यादा वक्त गुजरा : अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2023 आखिरी के आसपास अमृत फेज वन का काम पूरा हो गया था। इसमें 32 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। बाद में कई जगह से हिसार रोड पर लाइन लीकेज होने के कारण यह विवादों में आ गया और आज तक बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें