तीरंदाजी एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रयास स्कूल में आयोजित राज्यस्तरीय स्वर्ण जयंती तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को रोचक मुकाबले हुए। लड़कियों की प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सिरसा के विधायक मक्खन लाल सिंगला ने बतौर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।
दूसरे दिन हुए मुकाबलों में अंडर-18 आयु वर्ग में फरीदाबाद की टीम ने प्रथम, सिरसा की टीम ने द्वितीय, फतेहाबाद की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन तीनों टीमों में सिरसा के अंकुर ने सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज का खिताब जीता, जबकि फरीदाबाद की रूबी ने दूसरा और तृतीय स्थान पर फरीदाबाद की गजल रही।
इसी प्रकार अंडर-20 आयु वर्ग में सिरसा की कविता ने पहला, सिरसा की अंकुर ने दूसरा, सिरसा की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सिरसा की कविता ने पहला, सिरसा की अंकुर ने दूसरा, फरीदाबाद की प्रतिष्ठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर और सीनियर वर्ग में हिसार की नीतू प्रथम
कंपाउंड राउंड में जूनियर और सीनियर वर्ग में हिसार की नीतू ने पहला, महेंद्रगढ़ की प्रिया ने दूसरा, फरीदाबाद की योगिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिकर्व जूनियर और सीनियर वर्ग में हिसार की ज्योति ने प्रथम, फरीदाबाद की मेघा ने द्वितीय, फरीदाबाद की ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लड़कों के वर्ग के मंगलवार और बुधवार को मुकाबले होंगे। सचिव आरएस नेहरा, संघ के जिला प्रधान विनोद बैनीवाल, श्रीराम निरानियां, यतिंद्र नेहरा, चरणजीत सिंह भाकर, कुलदीप भट्ठी, सुधीर मलिक, राजेंद्र कुमार, रामजीत सिंह, राजेश पंवार, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।