फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मैदान पर खिलाड़ियों के लिए उचित व्यवस्था करवाए प्रदेश सरकार

Sat, 24 Feb 2024 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा जिले की सेल्फ डिफेंस कोच अनीता सैनी।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में खेल सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएं उभर नहीं पा रही हैं। जिले में बने खेल स्टेडियमों में सुविधाओं की कमी हैं। जिसके चलते खिलाड़ी सही से अभ्यास नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जिले से प्रतिभाएं आगे नहीं आ पा रही हैं।
विज्ञापन

खेल सुविधाओं में कमी के कारण शहरवासियों का कहना है कि जिले के खिलाड़ी राज्य से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। हॉकी में जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी रोशन कर चुके हैं। शहरवासियों का कहना है कि सरकार की ओर से खेलों को लेकर बहुत से दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं होता है। इसलिए सरकार को वास्तविकता में खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान करनी चाहिए।
मैदान सही नहीं होने से खिलाड़ी सही से अभ्यास नहीं कर पाते। अच्छे खेल मैदान की आस में जब वे जिला खेल मैदान में अभ्यास करने आए तो उस स्तर की सुविधाएं नहीं मिल रहीं। अभ्यास के नाम पर बस वर्क आउट ही हो पाता है।
विज्ञापन

-अनीता सैनी, सेल्फ डिफेंस कोच।
एक ओर गांवों में खेल मैदानों की कमी है। वहीं जिला स्तर पर कोचों की कमी है। जिससे संबंधित खेलों के खिलाड़ियों को सही से प्रशिक्षण नहीं मिल रहा। जिसके कारण खिलाड़ियों को कोचिंग के लिए निजी संस्थाओं में जाना पड़ता है।
-रवि कुमार।
खिलाड़ियों के लिए सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती हैं, लेकिन धरातल तक योजनाएं नहीं पहुंचती हैं। सुविधाओं के अभाव में अच्छे खिलाड़ी भी खेल से मुंह मोड़ लेते हैं। इसलिए सरकार धरातल पर खेल सुविधाएं मुहैया करवाए।
-संदीप कुमार।
जिले में ज्यादातर खिलाड़ी गांव से ही हैं। गांवों में खेल मैदान न होने के चलते तैयारी करने के लिए उन्हें शहर में स्थित खेल स्टेडियम में आना पड़ता है। वहां पर भी उनके लिए सही से व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

-संदीप अहमदपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें