फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राज्य चुनाव आयोग अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप की मार्कशीट जांच पर सख्त

Tue, 17 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- जल्द जांच रिपोर्ट भेजने के आदेश, चेयरमैन की दसवीं और बारहवीं की जांच करवाने की गई थी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राज्य चुनाव आयोग अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप की दसवीं और 12वीं की मार्कशीट पर मिली शिकायतों को लेकर गंभीर है। आयोग ने इन दस्तावेज के गलत व फर्जी होने के दावों पर उपायुक्त को तीसरा पत्र भेजा है। इसमें जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं।
चुनाव आयोग ने 31 अक्तूबर तक रिपोर्ट न भेजने पर यह कदम उठाया है। इससे पहले अक्तूबर माह में दूसरा अनुस्मारक जारी किया गया था। उसमें भी 31 अक्तूबर तक हर हाल में रिपोर्ट भेजने का आदेश था। हालांकि, रिटर्निंग अधिकारी जांच प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

आयोग ने इस मामले में 6 अक्तूबर को पहला विशेष पत्र भेजा था। उसमें 30 अक्तूबर तक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए गए थे। रिपोर्ट न मिलने पर दूसरा अनुस्मारक भेजा गया था। रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम सिरसा राजेंद्र सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। आयोग इस पूरे प्रकरण में लगातार गंभीरता बनाए हुए है।
दस्तावेज पर उठे सवाल
अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने चुनाव के दौरान अपने दस्तावेज जमा किए थे। इन दस्तावेज के अनुसार, उन्होंने 1989 में बिहार इंटरमीडिएट एजुकेशन काउंसिल पटना से प्रवेश लिया था। जून 1991 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। दसवीं की परीक्षा पंजाब स्कूल बोर्ड से पास की थी। भाजपा और कांग्रेस के पार्षद इन दोनों मार्कशीट पर पहले दिन से ही सवाल उठा रहे हैं। भाजपा पार्षद भी पूर्व में इस मामले में शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े के दावे और जांच
चंद्रशेखर सोनी ने राज्य चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया है कि बिहार से लाई गई मार्कशीट फर्जी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अध्यक्ष ने बिहार बोर्ड में कोई पढ़ाई नहीं की है। यह मार्कशीट चुनावों से पहले फर्जी तरीके से राजनीतिक और अन्य माध्यमों का प्रयोग कर बनवाई गई हैं। आमजन के सामने सच्चाई लाने के लिए दोनों मार्कशीट की जांच आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें