फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षार्थियों के लिए आज सुबह सिरसा होकर जाएगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने बठिंडा के लिए सिरसा होकर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करने वाली सवारियों को ही बैठाया जाएगा। रविवार सुबह यह ट्रेन भिवानी से सिरसा होते हुए बठिंडा तक जाएगी।
विज्ञापन

सुबह यह ट्रेन भिवानी से चलकर सिरसा सात बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी, जो पांच मिनट बाद आठ बजे बठिंडा के लिए रवाना हो जाएगी। इस दौरान केवल उन्हीं सवारियों को ट्रेन में बैठने दिया जाएगा, जिन्होंने अपनी बुकिंग पहले से ही करवा रखी है। सिरसा स्टेशन पर जनरल टिकट काटने का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है और विशेष ट्रेन की भी जनरल बुकिंग नहीं की जाएगी। रात नौ बजे ट्रेन बठिंडा से वापस रवाना होगी जो करीब साढ़े दस बजे तक सिरसा पहुंचेगी। अभी तक सिरसा के किसी भी परीक्षार्थी ने इस ट्रेन के लिए अपनी बुकिंग नहीं करवाई है।
सांसद ने रेल सेवा का किया था आग्रह
सिरसा के सांसद सुनीता दुग्गल ने रेल मंत्री को ट्वीट कर बठिंडा जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन मुहैया कराने का आग्रह किया था, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

कोट
भिवानी से चलकर ट्रेन बठिंडा तक जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को ही टिकट मिलेगा। बठिंडा जाने वाली ट्रेन सिरसा सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी और आठ बजे रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

- निहाल सिंह, स्टेशन मास्टर, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें