फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों ने पार्षद के कार्यालय में की तोड़फोड़, पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
Somr people satogate in office - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
वार्ड 15 के पार्षद रविंद्र बबलू के कार्यालय पर अज्ञात लोगों ने हमला कर वहां जमकर तोड़फोड़ की। इसे लेकर पार्षद ने थाना शहर में शिकायत की है। रविंद्र बबलू ने पुलिस को बताया कि उसने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कॉलोनी रोड पर अग्रवाल अस्पताल के नजदीक गली में अपना कार्यालय खोल रखा है। बीते दिन रविवार शाम करीब 5 बजे वह कार्यालय से अपने घर गया था कि उसके पीछे से बाईक पर सवार होकर कुछ लोगों ने कार्यालय पर हमला कर दिया व वहां तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कार्यालय के मुख्य गेट व साथ लगती दुकान के शीशे तोड़ दिए। रविंद्र बबलू के मुताबिक आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें बताया कि हमलावर लाठियों व राड़ों आदि से लैस थे। उन्होंने कार्यालय के बाहर खड़े होकर गाली गलौज भी किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर वहां खड़े होकर उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहे थे। रविंद्र बबलू ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसके जान-माल की रक्षा की जाए। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की व अज्ञात हमलावरों का सुराग लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें