फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के करिंदे से छीनी हजारों की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव खुइयां मलकाना में शुक्रवार की दोपहर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने पिस्तौल की नोक पर छीना-झपटी की दो वारदातों को अंजाम देकर हजारों की नकदी, एक मोबाइल फोन एवं पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पहली घटना एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवक रवि प्रताप हाल निवासी अलीकां रोड, प्रेम नगर डबवाली गांव खुइयां मलकाना से कंपनी की किश्तों के पैसे एकत्रित करके अपने मोटरसाइकल पर गांव के बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो पीछे से आए दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने पिस्तौल लहराकर धमकाया और फिर फायर करके उसका एक मोबाइल व 41950 रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। इसके बाद इन्हीं अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी अनुसार अनमोल हाल निवासी चौटाला रोड स्थित निरंकारी भवन के पीछे डबवाली के साथ हुई, जब वह गांव खुइयां मलकाना में दवाइयां देकर वापिस आ रहा था तो रास्ते में पिस्तौल के दम पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उससे पशुओं की दवाइयों से भरा बैग, एक पर्स व कुछ जरूरी कागजात छीन लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। सदर थाना डबवाली प्रभारी देवी लाल ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु की दी है और जल्द ही वारदात की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें