फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता का नारे, ढोल की थाप पर नाचते हुए लौटे किसान

विज्ञापन
जीत की खुशी में रंग गुलाल लगाकर नाचते किसान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। आंदोलन स्थगित होने के बाद अब किसान दिल्ली सीमा से लौटना शुरू हो चुके हैं। एक वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद हुई जीत की खुशी किसानों के चेहरों पर साफ देखने को मिल रही है। किसान एकता के नारे और ढोल की थाप पर नाचते हुए किसान अपने घरों को लौट रहे हैं। दिनभर भावदीन टोल प्लाजा और खुईयां मलाकना टोल प्लाजा पर किसानों की भीड़ लगी रही। जीत की खुशी में किसान रविवार को सिरसा में विजय यात्रा निकालेंगे। जिसके लिए किसानों ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही किसान भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचना शुरू हो गए। दिनभर टोल प्लाजा पर किसान आंदोलन के गाने और ढोल की थाप पर झूमते हुए नजर आए। वहीं देर शाम को किसानों का एक जत्था शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में पक्का मोर्चा धरना स्थल पर पहुंचा। यहां पर भी किसान जमकर जश्न मनाते हुए नजर आए। किसानों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी जाहिर की। किसान नेता प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय तक चले संघर्ष का रंग आज देखने को मिला है। किसान गुस्से और बैरिकेड को तोड़ते हुए दिल्ली सीमा पर पहुंचे थे लेकिन आज दिल्ली से खुशी और ढोल की थाप पर नाचते हुए लौट रहे हैं। किसानी संघर्ष के आगे सरकार को झुकना पड़ा है।
डिंग रोड पर किया किसानों का स्वागत
डिंग मंडी। दिल्ली सीमा से लौटे किसान नछतर सिंह खालसा बग्गुुवाली व तरसेम सिंह थेड़ी का डिंग रोड पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 75 वर्षीय किसान नछतर सिंह तथा तरसेम सिंह पिछले वर्ष 26 नवंबर को दिल्ली सीमा पर आंदोलन में शामिल हुए थे। इस दौरान वे लंबे समय तक वहां रहे। उनके पतली डाबर मोड़ पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने नोटों व फूलों का हार पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर को सजाकर दिल्ली से सिरसा पहुंचे किसान नेता
अखिल भारतीय किसान सभा के वरिष्ठ नेता कामरेड स्वर्ण सिंह विर्क व किसान सभा के जिला महासचिव रोशन सुचान ने बताया कि सिरसा के 170 गांवों के लोग टिकरी बॉर्डर पर अपने तंबू लगाकर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पिछले एक साल से अधिक समय से आंदोलन में अपनी भूमिका रहे थे, जो आज ऐतिहासिक जीत के साथ टिकरी बॉर्डर से घर वापसी कर रहे हैं। इस दौरान टिकरी बॉर्डर पर सिरसा के किसानों ने जीत का जश्न मनाया। किसान नेता स्वर्ण सिंह विर्क और रोशन सुचान भी ढोल की थाप पर जमकर थिरके।
जीत की खुशी में आढ़तियों ने दुकानों पर बांटे लड्डू
कृषि कानूनों के वापसी होने और आंदोलन के स्थगित होने की खुशी में आढ़ती, व्यापारी, मुनीम और मजदूर यूनियन के सदस्यों में भी काफी खुशी देखने को मिल रही है। शनिवार को दुकान नंबर 117 गुरुनानक ट्रेडिंग पर सभी लोगों ने मिलकर एक दूसरे को लड्डू खिलाए और खुशी जाहिर की। आढ़तियों ने किसान, आढ़ती, व्यापारी, मजदूर एकता के नारे भी लगाए।
खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर भी किसानों को स्वागत
खुईयां मलकाना टोल प्लाजा पर शनिवार को दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों की घर वापसी पर हरियाणा किसान एकता डबवाली की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। प्रधान गुरु प्रेम सिंह देसूजोधा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों की मांगे पूरी करने के सरकार के वादे के बाद 11 दिसंबर को पूरे देश में विजय दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी। इसी को लेकर टोल प्लाजा पर जश्न मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें