फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसान आंदोलन के समर्थन में छह किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
गांव बकरियांवाली में किसान आंदोलन के समर्थन में रात के समय रजाई लेकर सर्दी में भूख हड़ताल पर बै
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को किसान एकता यूनियन व अखिल भारतीय किसान एकता के बैनर तले गांव बकरियांवाली में छह किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसानों ने सरकार ने एमएसपी सहित विभिन्न मांगें जल्द से जल्द मानने की मांग की है।
बुधवार को गांव बकरियांवाली के किसान दारा सिंह, विनोद कुमार, रजनीश, रवि कासनियां, बेगराज पूनिया, महावीर गोदारा ने भूख हड़ताल की है। वे सर्द मौसम में भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का उनको निरंतर समर्थन मिल रहा है। सभी किसानों की मंच से मांग है कि सरकार किसानों की मांगों को गंभीरता से ले। एमएसपी की मांग जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान नेता जगदीप सिंह डल्लेवाल की तबीयत निरंतर बिगड़ रही है। किसान नेताओं के साथ सरकार को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। किसान झुकने वाले नहीं है। सरकार को किसानों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें