फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात पूरी तरह से कंट्रोल में, जलस्तर में गिरावट आने की संभावना : उपायुक्त

Sat, 22 Jul 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव बाजेकां में निरीक्षण करते उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव बुढ़ाभाणा व मल्लेवाला के बीच घग्गर नदी का तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही उपायुक्त पार्थ गुप्ता पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना व अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीमें ग्रामीणों के सहयोग से काम कर रही हैं और तटबंधों को मजबूत बनाया जा रहा है। इस समय हालात पूरी तरह से कंट्रोल में है।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि घग्गर नदी में पानी के बहाव में पीछे के आंकड़ों के अनुसार काफी कमी आई है। सिरसा में जलस्तर 50 हजार क्यूसेक को छू चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर भी जलस्तर में गिरावट आएगी। उपायुक्त ने बताया कि सभी विभाग अपने संसाधनों के साथ फील्ड में पूरी तरह से एक्टिव हैं और कहीं पर भी तटबंधों के टूटने की सूचना मिलती है, तो वहां पर स्थिति नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन




मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां तैयार

उपायुक्त ने कहा कि घग्घर नदी के दोनों ओर के बांधों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। कहीं पर भी लीकेज की सूचना मिलती है तो वहां पर बांध को पाटने व मजबूत करने की दिशा में काम किया जाता है। कई जगहों पर गांवों में पहले से ही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियां, मिट्टी के कट्टे आदि तैयार रखे जाते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत पानी को रोकने का काम शुरू किया जा सके। प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर कट्टों में मिट्टी भरने का काम भी साथ-साथ चलाया जा रहा है। ग्रामीण भी इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। सभी के सहयोग से ही अब तक हर स्थिति पर नियंत्रण पाया जाना संभव हो पाया है।
विज्ञापन




अफवाहों पर ध्यान न दें

उपायुक्त ने कहा कि फिलहाल जिला में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन पूर्ण रूप से सक्रिय है। सभी अधिकारी मौके पर पूरी मशीनरी के साथ तैनात है। ग्रामीणों को हरसंभव मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें