अगले अंगूठे के नाखून पर रखे 10 एमएम की वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिखाते सज्जन कुमार सोनी।
सिरसा। शहर के ज्वेलर सज्जन कुमार ने टी-20 विश्व कप ट्रॉफी से मिलती जुलती प्रतिकृति बनाई है। इसे बनाने में उन्हें मात्र 32 मिनट का समय लगा। इसकी लंबाई 10 मिमी है। इसमें 190 मिलीग्राम चांदी और 40 मिलीग्राम सोने का प्रयोग किया गया है।
सज्जन को वर्ष 1987 में ऐसी कलाकृतियां बनाने का शौक जगा। उन्होंने मोम से पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की कलाकृति बनाकर उसे अभय सिंह चौटाला को भेंट किया था। सज्जन फीफा विश्व कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट विश्व कप, एशियाई खेल समेत कई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप की छोटी ट्रॉफियां बनाकर उन्हें अपनी दुकान में सजाते हैं।
मैंने वर्ष 1987 में पहली बार विश्व कप क्रिकेट मैच में ट्रॉफी को देखकर इसे बनाने की सोची। मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। मेरा उद्देश्य लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना है। इसलिए मैं जो भी कलाकृति बनाता हूं, उसे निशुल्क देता हूं, इसका कोई मूल्य नहीं लेता।
- सज्जन कुमार, सिरसा।
अगले अंगूठे के नाखून पर रखे 10 एमएम की वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिखाते सज्जन कुमार सोनी।