फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा का स्थायी रैन बसेरा बंद, स्टेशन के पास यात्री बस में बने अस्थायी में लोग गुजार रहे रात

Tue, 16 Jan 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में रेलवे स्टेशन के पास बस में बने अस्थायी रैैन बसेरे में सोते लोग।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद का स्थायी रैन बसेरा भले ही लोगों के लिए शाम सात बजे के बाद बंद हो जा रहा है लेकिन स्टेशन के पास यात्री बस में बना अस्थायी रैन बसेरा लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। फरीदाबाद से लेकर लुधियाना तक से लोग आकर रैन बसेरे में रह रहे हैं।


स्थानीय संवाददाता ने सोमवार रात नगर के रैन बसेरों की पड़ताल की। नगर परिषद के स्थायी रैन बसेरे में शाम सात बजे ही ताले लगे मिले। 15 मिनट तक आवाज लगाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया तो आसपास के लोगों ने बताया कि सात बजे के बाद यहां यही हालात रहते हैं।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन के पास पुरानी बस में बनाए गए स्थायी रैन बसेरे में डेरा सच्चा सौदा के अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन करवाकर आए मरीज और उनके परिजन मिले। फरीदाबाद निवासी बृजेंद्र ने बताया कि उन्होंने सात दिन पहले ऑपरेशन करवाया था। उसके साथ उसका भतीजा कालू भी आया है। दोनों यहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन



लुधियाना निवासी अरुण कुमार ने बताया कि डेरा अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए वह अपने साथी इंदर कुमार को लाए थे। ऑपरेशन के बाद वह दोबारा जांच करवाने के लिए आए और यहां रेन बसेरे में ही रुक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें