फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में होगा अमेरिका की तरह इलाज

Fri, 28 Mar 2014 11:28 PM IST
सिरसा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा में शुक्रवार को चिकित्सा के क्षेत्र में एक और मील पत्थर स्थापित करते हुए शाह सतनाम जी धाम के निकट नोहर-भादरा रोड़ पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शाह सतनाम जी स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाआें से लैस अस्पताल का शुभारंभ संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने दो बड़े पेड़ रोपित कर और रिबन जोड़कर किया। करीब सवा लाख स्कवेयर फीट में बनाए गया यह अस्पताल ‘हार्ट’ के डिजाइन में बनाया गया है और अंदर बनाई गई तीन भव्य इमारतेें बनाई गई हैं। अस्पताल का डिजाइन, इंटीरियर और एक्सटीरियर इत्यादि गुरुजी की ओर से तैयार किया गया है।


शाह सतनाम जी स्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने कहा कि इस अत्याधुनिक अस्पताल के बन जाने के बाद अमीर से अमीर और गरीब से गरीब व्यक्ति भी इलाज करवाने के लिए बाहर ना जाए। गरीब लोगाें का इलाज मुफ्त किया जाएगा। गुरुजी ने बताया कि अस्पताल में सभी तरह की बीमारियों का स्पेशलिस्ट डाक्टराें के की ओर से इलाज किया जाएगा। गुरुजी ने अस्पताल की विशेषताआें के बारे में बतलाते हुए कहा कि 300 इंडोर व 100 अतिरिक्त बेडों वाले इस अस्पताल में अत्याधुनिक विदेशी मशीनें लगाई गई हैं जो महानगराें के अस्पतालों में भी नहीं हैं, ये मशीनें जापान, जर्मन व नीदरलैंड से मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन


स्टील से ढका है आपरेशन थियेटर
गुरुजी ने बताया कि अस्पताल में बनाया गया आपरेशन थियेटर भी पूरी तरह हाईटेक है जो स्टील से ढका है, पूरी तरह बैक्टीरिया फ्री है। पूज्य गुरुजी ने बताया कि अस्पताल में समय समय पर विदेशों से भी चिकित्सक आएंगे तथा सेवाएं देंगे। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमओ डा. एमपी सिंह इन्सां ने बताया कि अस्पताल में घुटना, कुल्ला बदलवाने की वे सभी सुविधाएं उपलब्ध है जो कि देश के चंद अस्पतालों में ही उपलब्ध है। उन्हाेंने बताया कि घुटने व कुल्ले बदलने की लिए स्पेशल मॉडूलर ऑपरेशन थियेटर तैयार किए गए हैं।

नहीं पड़ेगी लाइटों से छाया
अस्पताल में आपरेशन टेबल और आपरेशन की मशीनें जर्मनी से मंगवाई गई हैं, जिसमें सारा सिस्टम ऑटोमेटिक है, जिससे मरीज को आपरेशन करवाने में कोई तकलीफ भी नहीं होती और बड़े से बड़े आपरेशन को भी सफलता पूर्वक किया जा सकता है। आपरेशन थियेटर में प्रयोग होने वाली ओटी लाइट भी जर्मन से मंगवाई गई है। इंडियन लाइट में आपरेशन के दौरान छाया पड़ती है, जबकि इन लाइटों में किसी भी ओर से छाया नहीं पड़ती।

बाहर से आयात की गईं है मशीनें
अस्पताल के आईसीयू विशेषज्ञ डा. गौरव अग्रवाल इंसां ने बताया कि विदेश जैसी मेडिकल सुविधाएं सिरसा में उपलब्ध करवाने के तहत इस अस्पताल में पहली बार ऐसी मशीनें आयात की गई हैं जो कि आईसीयू में गंभीर मरीजों की देखरेख करेंगी। यह आईसीयू मॉनिटर अति गंभीर मरीज की नब्ज, हार्ट, ऑक्सीजन व तापमान पर लगातार निगरानी रखेंगी। ऐसा मॉनिटर अभी अमेरिका में ही काम कर रहा है और यह भारत का पहला मॉनिटर होगा। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डा. दिनेश इंसां ने बताया कि इस अस्पताल में अमेरिका से अल्ट्रासाउंड मशीनें आयात की गई है, जिसमें हॉर्ट की एनजियोग्राफी तक की भी सुविधा होगी। 127 स्लाइस सीटी स्कैन, 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन भी विदेश से आयात की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें