फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फरीदाबाद को 22 रन से हराकर सिरसा की टीम बनी विजेता

Sat, 17 Aug 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
जीत की खुशी में जशन मनाते हुए किक्रेट ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सिरसा। अंडर-19 क्रिकेट में फरीदाबाद को 22 रन से हराकर सिरसा की टीम विजेता बनी है। इससे पूर्व सिरसा की टीम क्वार्टर फाइनल में पानीपत और सेमीफाइनल में पंचकूला को हरा फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन

सिरसा क्रिकेट टीम के कोच जसकरण सिंह ने बताया कि हरियाणा की 22 जिलों की टीमों को 4 जोन में विभाजित कर चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली (रोहतक), ऋषिकुल स्टेडियम (सोनीपत), राणा ब्रदर क्रिकेट एकेडमी (करनाल), जेआर इंस्टीट्यूट क्रिकेट टेक्नोलॉजी (पंचकूला), विजय यादव क्रिकेट एकेडमी (फरीदाबाद) व क्रिकेट स्टेडियम (गुरुग्राम) में मैच करवाए गए थे।
सिरसा की टीम ने अपने जोन की रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, एचसीए अंडर-19 व चरखी दादरी की टीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कोच जसकरण ने बताया कि क्वार्टर फाइनल में सिरसा का मुकाबला पानीपत से हुआ। जिसमें टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पानीपत को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोच ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबला पंचकूला से हुआ। उसको भी सिरसा 8 विकेट से हराकर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि फाइनल में सिरसा का मुकाबला फरीदाबाद से हुआ, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली। सिरसा की टीम फरीदाबाद को 22 रन से हराकर अंडर-19 की हरियाणा विजेता बनी। विजेता टीम के सिरसा पहुंचने पर गोविल सिसोदिया ने खिलाड़ियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें