फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा रोडवेज डिपो को मिले 70 परिचालक, 60 ने किया ज्वाइन

Tue, 14 Jan 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 सिरसा डिपो में यात्रियों को रूट की जानकारी देता रोडवेज परिचालक। संवाद
विज्ञापन
आशीष सिद्धू
विज्ञापन

सिरसा। रोडवेज के सिरसा डिपो में बस परिचालकों की नई भर्ती राहत भरी रही है। सिरसा डिपो लंबे समय से बस परिचालकों की कमी से जूझ रहा था। अब इस डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत 71 नए परिचालक भेजे गए हैं। इनमें से 60 परिचालकों ने योगदान दिया है। इससे डिपो में परिचालकों की कमी पूरी हो गई है।
सिरसा डिपो की 219 बसों के लिए परिचालकों के 375 पद स्वीकृत हैं लेकिन डिपो में सिर्फ 304 परिचालक तैनात थे। इस कारण कुछ स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हो रहा था। इससे यात्रियों को बस न मिलने पर परेशानी का सामना करना पड़ता था। रोडवेज कर्मचारियों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ती थी। इस कारण रोडवेज यूनियन कई बार अधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी जता चुकी थी।
विज्ञापन

इस समस्या को सुलझाने के लिए एचकेआरएन से 71 नये परिचालक मिले हैं। अब परिचालकों की संख्या 375 पहुंच गई है। इनमें एक महिला परिचालक जिला फतेहाबाद में भूना के गांव ढाणी गोपालदास निवासी निर्मला भी शामिल हैं। विभाग ने वर्ष 2018 में कर्मचारियों की करीब 10 दिनों की हड़ताल के दौरान डिपो की बसों में टिकट काट चुके युवाओं को मौका दिया है। संवाद


सभी प्रशिक्षु परिचालकों की होगी परीक्षा
रोडवेज विभाग में अधिकारियों ने बताया कि डिपो में योगदान दे चुके सभी 60 परिचालकों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। इसमें हर प्रशिक्षु का पास होना अनिवार्य है। परीक्षा में पास होने के बाद ही नए परिचालकों को बसों में भेजा जाएगा।
-
लंबे मार्गों पर होगी तैनाती
सिरसा डिपो के यातायात प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि नए परिचालकों को शुरुआत के दिनों में लंबे मार्गों पर ही भेजा जाएगा। वहां उन्हें ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उसके बाद उन्हें विभाग से तय मार्गों पर ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोट्स
सिरसा डिपो में एचकेआरएन के तहत 60 परिचालक योगदान कर चुके हैं। अन्य परिचालक भी जल्द योगदान देंगे। इससे डिपो में परिचालकों की कमी पूरी हो गई है। - सुधीर कुमार, यातायात प्रभारी, रोडवेज डिपो, सिरसा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें