फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा : लिखित आश्वासन मिलने पर किसानों ने टाली तहसील कार्यालय की तालाबंदी

Tue, 04 Jul 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चोपटा। खरीफ 2022 फसल के बीमा क्लेम व मुआवजे की मांग को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में दो महीने से किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को प्रशासन व कृषि विभाग द्वारा 31 जुलाई तक बीमा क्लेम का निपटान करने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने तहसील कार्यालय की तालाबंदी टाल दी है। किसानों का कहना है कि जब तक क्लेम के पैसे किसानों के खाते में नहीं आएंगे तब तक धरना जारी रहेगा।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान महापंचायत हुई। इसमें किसानों ने ऐलान किया की कि मांगें नहीं मानने पर तहसील कार्यालय नाथूसरी चोपटा की तालाबंदी की जाएगी। किसान नेता अमन बैनीवाल, भरत सिंह झाझड़ा ने बताया कि एलान के बाद जिला प्रशासन व कृषि अधिकारी वार्ता को तैयार हुए। किसानों ने बीमा क्लेम के लिए तारीख निश्चित करने की मांग रखी। तब अधिकारियों ने मंगलवार 11 बजे तक लिखित में देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, डीडीए राजेश कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद यादव ने लिखित पत्र किसानों को सौंपा हैं, जिसमें खरीफ फसल 2022 के बीमा क्लेम के भुगतान का निपटान 31 जुलाई तक करने की बात लिखी गई है। किसानों का कहना है कि लिखित आश्वासन के बाद तहसील कार्यालय की तालाबंदी एक बार टाल दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें