फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामित्व योजना के तहत 281 गांवों की निशानदेही और 222 गांवों का ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनकी संपत्ति पर मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित स्वामित्व योजना के तहत जिला में तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक जिला के 281 गांवों की निशानदेही का व 222 गांवों में ड्रोन सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है और इससे संबंधित अन्य कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।
विज्ञापन

उक्त जानकारी उपायुक्त प्रदीप कुमार ने सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व विभाग संजीव कौशल को वीसी में दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये स्वामित्व योजना (लाल डोरा मुक्त) की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने सीएम विंडो की भी समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में निदेशक भू-अभिलेख आमना तस्नीम व सर्वे ऑफ इंडिया से प्रशांत ने भी स्वामित्व योजना बारे अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वीसी में उपायुक्त प्रदीप कुमार, एडीए कनक सहित पंचायत विभाग के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने वीसी उपरांत उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वामित्व योजना को लेकर संबंधित अधिकारी गंभीरता दिखाते हुए इसे निर्धारित समयावधि में पूरा करें। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत अब तक जिले के 281 गांवों में निशानदेही का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, 222 गांवों में ड्रोन से सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अतिमहत्वाकांक्षी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें