फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, दो वारदात सुलझी

Mon, 28 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर डबवाली थाना पुलिस ने एक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर ऐलनाबाद और सिरसा शहर पुलिस ने दो पीओ को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर डबवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गुरपाल सिंह व गुरमेल सिंह निवासी इंद्रा कॉलोनी मंडी डबवाली के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में 30 अक्तूबर को मंडी डबवाली के कबीर चौक पर स्थित मोबाइल शॉप व बीती 5 नवंबर 2016 को डबवाली से चौटाला जाने वाले रोड पर स्थित कपड़े की दुकान से चोरी करना कबूल किया है। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि दोनाें आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

    उधर, ऐलनाबाद थाना पुलिस ने महत्त्वपूर्ण सूचना के आधार पर एक पीओ जगीर सिंह निवासी तलवाड़ा खुर्द को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सन् 2013 में ऐलनाबाद थाना में चोरी का अभियोग दर्ज हुआ था। आरोपी को इस मामले में 19 मार्च 2016 में पीओ घोषित किया गया। पीओ जगीर सिंह के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में भादंसं की धारा 174ए के तहत एक और अभियोग ऐलनाबाद थाना में दर्ज किया है। दूसरी ओर शहर थाना सिरसा पुलिस ने एक पीओ जगबीर सिंह निवासी वार्ड नंबर एक रानियां को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा में केस दर्ज हुआ था और उसे इस मामले में 21 सितंबर 2016 को पीओ घोषित किया गया। पीओ जगबीर सिंह के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के मामले में धारा 174ए के तहत एक और अभियोग रानियां थाना में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें