फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बंद दो मकानों के ताले तोड़ एक पिस्तौल, नकदी और आभूषणों पर चोरों ने हाथ किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में चोरी और छीना झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार देर शाम शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में चोरों ने बंद पड़े दो मकानों से एक पिस्तौल, 52 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस देर रात को मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। वहीं शाम के समय ही मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीनने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

शहर के शमशाबाद पट्टी क्षेत्र में स्थित मकान निवासी दलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि वह बीते कई दिनों से घर को ताला लगाकर बाहर गई हुई थी और शाम को शुक्रवार को उन्हें पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे होने की जानकारी दी। जिसके बाद वह घर पर पहुंची तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घर से 12 बोर पिस्तौल गायब मिला। वहीं दूसरे मामले में मकान वासी सुनील कुमार ने बताया कि वह पिता का इलाज करवाने के लिए चंडीगढ़ गया हुआ था और घर को ताला लगा रखा था। जिसके बाद उन्हें घर पर चोरी होने की सूचना मिली। जिसके पश्चात देर रात को वह घर पहुंचे और छानबीन की तो घर में रखी 52 हजार की नकदी, सोने के आभूषण गायब मिले। जिस पर उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल अपनी टीम के साथ देर शाम को घटना स्थल पर पहुंचा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही महिला से पर्स छीनने का प्रयास
शाम के समय शहर के जनता भवन रोड पर भी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित गोल डिग्गी चौक निवासी महिला ने पूनम ने बताया कि वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल के पीछे बैठी थी। जनता भवन रोड से जब वह गुजर रहे थे तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसका पर्स छीनने का प्रयास किया। ऐसे में उन्होंने उनका पीछा किया। सूत्रों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार एक बदमाश शहर की अनाज मंडी के पास गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। शहर में हुई अन्य वारदात का भी खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें