फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। गांव धौलपालिया के पास हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनिल कुमार पुत्र जीत राम निवासी मेहरवाला खुर्द (राजस्थान) अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव धौलपालिया की तरफ जा रहा था। रास्ते में अंजनी फिलिंग स्टेशन के पास पीछे से आई एक कार ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनिल कुमार मोटर साइकिल सहित सड़क पर गिर गया और उसे चोट लगी। लोगों ने उसको ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई विमल पुत्र भानी राम वासी धौलपालिया की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें