फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली दोहरा हत्याकांड मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार, गोली से घायल बदमाश का चला रहा इलाज

विज्ञापन
कालांवाली में हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली में हुए दोहरा हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गोली लगने से घायल चौथे आरोपी का अभी नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस पंजाब और राजस्थान में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गगनदीप उर्फ गगी निवासी ओढां, सुनील उर्फ मंगा निवासी सलेमगढ़ मसानी राजस्थान तथा सुरेंद्र पाल निवासी मौजगढ़ सिरसा के रूप में हुई है। बीते दिन डबवाली सीआईए के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बलकार उर्फ जगतार निवासी तख्तमल का अभी नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पकड़े गए आरोपी गगनदीप उर्फ गगी व बलकार उर्फ जगतार हत्या मामले में नामजद है। जबकि मामले का मुख्य आरोपी जग्गा तख्तमल सहित अन्य छह आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बता दें कि ट्रक यूनियन प्रधान दीपू और देवेंद्र की हत्या करने वाले आरोपियों को पनाह देने मामले में पुलिस ने पहले ही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान ओढां निवासी रमनदीप कौर तथा गांव जगमाल वाली निवासी कर्मजीत कौर के रूप में हुई है।
यह था मामला
बता दें कि 16 जनवरी को कालांवाली देसूमलकाना रोड गैंगस्टर जग्गा तख्तमल व उसके साथियों ने ट्रक यूनियन प्रधान दीपू उर्फ दीपक, देवेंद्र, अमनदीप उर्फ काला व परमजीत उर्फ जग्गा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें दीपू उर्फ दीपक व देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमनदीप व परमजीत घायल हो गए थे। घायल अमनदीप के बयान पर पुलिस ने जग्गा तख्तमल सहित उसके 10 साथियों पर हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले से जुड़े चार आरोपियों को काबू किया है। जिनमें से एक का अभी इलाज चल रहा है। इनमें बलकार उर्फ जगतार पर हत्या करने, आर्म्स एक्ट सहित 12 मामले हरियाणा व पंजाब में दर्ज हैं। वहीं गगनदीप उर्फ गगी पर पांच व सुरेंद्र पर हत्या व एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। वहीं सुनील कुमार का पुलिस अभी रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन

पांच टीमों की ओर से की जा रही है छापा कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि इस वारदात को सुलझाने के लिए जिला की सीआईए सिरसा, सीआईए डबवाली, सीआईए कालांवाली, थाना कालांवाली तथा साइबर सेल सहित 5 टीमों का गठन किया गया था। संयुक्त टीमों ने आरोपियों के छुपने के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू किया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें