फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड के साथ बने नाले में मोटरसाइकिल सहित गिरा व्यक्ति, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रानियां के गांव सैनपाल में रोड के साथ बने नाले की होदी में मोटरसाइकिल सहित गिरने पर सैनपाल निवासी निर्मल सिंह(45) की मौत हो गई। सोमवार को मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार निर्मल सिंह निवासी सैनपाल गांव के साथ लगते खेत में रात को पानी लगाने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से निकला था। गांव के बाहरी तरफ रोड के साथ बने नाले की होदी दिखाई न देने के कारण वह मोटरसाइकिल सहित होदी में गिर गया। यहां पर उसकी मौत हो गई। अलसुबह गांव वासियों ने जब होदी में गिरा हुआ मोटरसाइकिल देखा तो मामले की सूचना परिवार और रानियां थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया। मृतक के सिर पर चोट लगी हुई मिली। मृतक के बेटे गगनदीप के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
नाले की होदी पर नहीं बनी हुई थी चहारदीवारी
गांव के साथ ही एक तरफ तालाब बना हुआ है। जिसमें पानी छोड़े के लिए नाला रोड के नीचे से निकाला गया है। रोड के साथ ही नाले के लिए बड़ी होदी बनी हुई है। जिसके उपर चहार-दीवारी न होने के कारण निर्मल सिंह मोटरसाइकिल सहित होदी में गिर गया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें