फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशेड़ी ने काट डाली अधेड़ व्यक्ति की चाकू से नाक, अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
नशेड़ी की ओर से काटा गया व्यक्ति का नाक । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चोपटा क्षेत्र के गांव रामपुरा बागड़िया में एक चिट्टे के नशेड़ी ने गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू से नाक काट डाली। आसपास के लोगों ने पीड़ित को चोपटा स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पीड़ित व्यक्ति का उपचार चल रहा है। मामले की शिकायत चोपटा थाना पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे देवीलाल निवासी रामपुरा बागड़िया ने बताया कि रविवार रात को वह ओर उसका भाई प्रताप खेत में पानी लगाकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान गांव का ही एक चिट्टे का नशेड़ी युवक मोटरसाइकिल पर उनके पास आया और उसके भाई के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। वह अपने भाई को नशेड़ी से छुड़वाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उक्त नशेड़ी युवक ने चाकू से उस पर वार कर दिया और चाकू से उसकी नाक काट दी और पीठ पर दांतों से काट लिया। शोर सुनने के बाद आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए।
उक्त नशेड़ी वहां से फरार हो गया तो गांव के अन्य लोग उसे इलाज के लिए नाथूसरी चोपटा स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पीड़ित को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत नाथूसरी चोपटा पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें