फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के दौरान मोहंता मार्केट में दुकानदार ने किया विरोध, टीम ने वीडियोग्राफी कर जब्त किया सामान

विज्ञापन
दुकान के बाहर रखे टायरों को जब्त करते नगर परिषद टीम के सदस्य । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने और पॉलिथीन का धड़ले से इस्तेमाल किए जाने पर अब नगर परिषद के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानदारों व होटल संचालकों के पास पॉलिथीन पाए जाने पर छह हजार रुपये के पांच चालान काटे गए। वहीं टीम ने दो घंटे तक शहर के अलग-अलग बाजारों से अतिक्रमण हटाया और सामान भी जब्त किया। इस दौरान मोहंता मार्केट स्थित एक दुकानदार ने टीम का विरोध भी जताया। जिसके बाद टीम ने वीडियोग्राफी कर उसके सामान को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद टीम ने शहर के रोड़ी बाजार से अतिक्रमण हटाओ अभियान को शुरू किया। अभियान के चलने की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुकानदार सामान को अंदर करते हुए भी दिखाई दिए। टीम ने रोड़ी बाजार से होते हुए मोहंता मार्केट में पहुंची। यहां पर एक दुकानदार की ओर से गली के बीच तक बैगों को सजा कर अतिक्रमण किया गया था। ऐसे में टीम ने जब दुकानदार को सामान अंदर करने के लिए टीम ने कहा तो दुकानदार ने टीम के साथ ही बहस करनी शुरू कर दी। जिसके बाद टीम ने वीडियो ग्राफी करते हुए सामान को भी जब्त कर लिया। इसके पश्चात टीम ने हिसारिया बाजार, परशुराम चौक से सुरखाब चौक, फैशन कैंप वाली गली, गीता भवन वाली गली, सदर बाजार सहित अन्य स्थानों पर भी पहुंचकर अतिक्रमण को हटवाया। वहीं टीम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसके बाद भी दुकानदार सामान बाहर रखते हैं तो उनके चालान भी किए जाएंगे और सामान भी जब्त किया जाएगा।
हिसारिया बाजार में दुकानों से बाहर रखे गए थे टायर टीम ने किए जब्त
अभियान के दौरान टीम जब परशुराम चौक स्थित टायरों की मार्केट में पहुंची तो दुकानदारों की ओर से काफी संख्या में टायर दुकान के बाहर लगा रखे थे। जिसके बाद टीम ने कुछ टायर भी जब्त कर लिए और दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह इसके पश्चात दुकान के बाहर कोई भी टायर न लगाए। अगर कोई भी दुकानदार दुकान से बाहर टायर लगाता है तो उसके टायरों को जब्त किया जाएगा ।
विज्ञापन

जोशी व पंजतारा ढाबे में पाया पॉलिथीन, टीम ने काटे चालान
वहीं टीम ने शहर के जोशी और पंजतारा ढाबे पर भी जांच की। इस दौरान काफी मात्रा में दुकानदारों से पॉलिथीन पाया गया। वहीं इसके साथ ही लगाने वाले फसल रेहड़ी संचालकों के भी टीम ने चालान काटे। टीम ने पॉलिथीन पाए जाने पर छह हजार रुपये के पांच दुकानदारों व रेहड़ी चालकों के चालान भी काटे है। वहीं कई रेहड़ी संचालकों को भी चेतावनी दी और पॉलिथीन की बजाए अन्य विकल्प अपनाने की बात कही। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर, सफाई निरीक्षण पवन कंबोज, दरोगा, सफाई कर्मचारी व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।
आगे भी जारी रहेगा अभियान : सीएसआई
शहर के बाजारों में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। शुक्रवार को अभियान चलाया गया है और आगे भी ये अभियान जारी रहेगा। जो दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाएंगे, उनका सामान जब्त किया जाएगा और चालान भी काटे जाएंगे। इसी प्रकार पॉलिथीन को लेकर भी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

-जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें