डबवाली। ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली पुलिस टीम ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से स्कूटी सवार दो युवकों को 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए नारकोटिक्स सेल डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान सतनाम सिंह व बिंदर सिंह उर्फ पिंदा निवासी देसूजोधा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स सेल डबवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है।