फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : राजकीय नेशनल कॉलेज में फिजिकल काउंसिलिंग आज, विषय भी बदल सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के कॉलेजों में विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। वहीं जिन विषयों में सीटें खाली रह रही हैं, उनके लिए कॉलेज प्रशासन ओपन काउंसिलिंग द्वारा सीटें भर रहा है। ओपन काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला ले रहे हैं। वहीं अब विद्यार्थी विषयों में बदलाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजकीय नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला कॉलेज में विषयों के सही संयोजन न होने के कारण विद्यार्थी अपने पसंद के कोर्सों में दाखिला नहीं ले पा रहे थे। जिसके कारण कॉलेज में विभिन्न सीटों पर दाखिल नहीं हो रहे थे। वहीं विद्यार्थी अपने पसंद के विषय में दाखिला लेने से वंचित रह रहे थे। जिसका मुख्य कारण ये ही था कि विद्यार्थी विषयों में सही संयोजन नहीं कर पा रहे। विद्यार्थी जिसके चलते गलत विषयों को चयन कर रहे थे। जिसे ही सही करने का ऑप्शन भी वेबसाइट पर नहीं दिया हुआ था। लेकिन अब हायर एजुकेशन ने विद्यार्थियों की समस्या को देखते हुए पत्र जारी किया है। जिसमें विद्यार्थी अपनी पसंद का विषय ले सकते हैं। यानि कि विद्यार्थी ने आवेदन के समय गलती से अगर कोई विषय चुन लिया हो और लेकिन अब उसे बदलना चाहता हो तो दाखिले के समय में विद्यार्थी अपनी पसंद का विषय चुन सकता है।
कॉलेजों में 5 सितंबर तक चलेगी ओपन काउंसिलिंग
कॉलेजों में खाली सीटों पर दाखिला के लिए एक बार फिर मौका दिया गया है। जो विद्यार्थी दाखिला से वंचित रह गए हैं, अब वो विद्यार्थी 5 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए कॉलेज ओपन काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थियों के दाखिला करेगा। वहीं अभी तक कॉलेेजों में सबसे ज्यादा दाखिला बीए संकाय में हुए हैं।
विज्ञापन

कॉलेज अपने स्तर पर नोटिस लगाकर विद्यार्थियों के लेंगे आवेदन
शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज में अभी भी बीए संकाय को छोड़कर अन्य किसी भी संकाय में सीटें नहीं भरी है। वहीं सीटों को भरने के लिए 5 सितंबर तक ओपन काउंसिलिंग होगी। वहीं अगर ओपन काउंसिलिंग के बाद भी किसी कॉलेज में सीटें खाली रह जाती है तो कॉलेज अपने स्तर पर कॉलेजों में नोटिस लगाएगा। इस नोटिस के जरिए कॉलेज विद्यार्थियों के आवेदन लेगा। इस नोटिस के तहत नए विद्यार्थी कॉलेज में विभिन्न कोर्सों में आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन विद्यार्थियों को आगे होने वाली काउंसिलिंग द्वारा दाखिला दिया जाएगा।
राजकीय नेशनल कॉलेज में दाखिला प्रकिया चल रही है। 5 सितंबर तक ओपन काउंसिलिंग द्वारा विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। वहीं अभी तक बीए संकाय में अभी तक सबसे ज्यादा दाखिले हुए हैं। वहीं विद्यार्थी दाखिले के दौरान अपना मनपसंद का विषय भी ले सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. विवेक गोयल, नोडल अधिकारी, राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें